शहपुरा में बड़ी वारदात- माँ की बेरहमी से हत्या, 14 वर्षीय मासूम से दरिंदगी – आरोपी अज्ञात

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडोरी 26 फरवरी 2026 – डिंडौरी मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल मामला शहपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 का है जहां अज्ञात बदमाशों ने न केवल एक महिला की निर्मम हत्या की, बल्कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को भी अपना शिकार बनाया। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खून से लथपथ मिली माँ की लाश, अर्धनग्न हालत में था शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शहपुरा मुख्यालय की है जहाँ अज्ञात आरोपियों ने एक घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है । वारदात की सूचना तब मिली जब स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर का दृश्य दिल दहलाने वाला था, महिला का शव कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ भी जबरदस्ती की गई है।

नाबालिक बेटी की हालत नाजुक, अस्पताल में जारी है उपचार

मिल रही जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को भी अपना निशाना बनाया। उसके साथ भी दुराचार किए जाने की सूचना मिल रही हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तत्काल शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। मासूम की हालत को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घर को सील कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम बुलाई गई है जिसके बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

दहशत में ग्रामीण

मां बेटी के साथ घटित अपराध ने पूरे शहपुरा को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के लोग डरे और सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000