
गाडासरई पुलिस ने किया बघरेली–धनौली के अंधे हत्या कांड का खुलासा – 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 26 फरवरी 2026 – डिंडोरी जिले के गाड़सरई थाना क्षेत्र में 23 फरवरी को हुई अधेड़ की हत्या का गाड़सरई पुलिस ने महज 8 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। हत्या कांड में सम्मिलित दो आरोपियों में से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
ये था मामला –
दिनांक 24 फरवरी 2026 को गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक गिरवर सिंह उइके पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान भारत लाल नंदा, निवासी ग्राम मझियाखार के रूप में हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की टीम
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एफएसएल टीम बालाघाट एवं डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पारसमणी उर्फ भूरा मांझी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून लगे पत्थर एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी को धारा 103(1), 238(a), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक गिरवर सिंह उइके, उनि ध्रुव कुमार सिंह, सउनि केशव प्रसाद, प्रआर 298 पंकज सिंह कुशराम, प्रआर 43 सत्यनारायण, प्रआर 81 हरनाम सिंह, प्रआर 12 रविन्द्र यादव, प्रआर 84 शिवकुमार, प्रआर 19 पवन, प्रआर 30 चन्द्रभान, चाप्रआर 206 सिद्दू मरावी, आर 352 आशीष लांजेवार, आर 21 धनंजय पारधी, आर 131 टीकाराम, आर 247 विकास, आर 417 राजा, आर मआर नीतू, रोशनी, रंजीता, गोपनीय सैनिक बुधराम मौलिया, ग्राम रक्षा समिति सदस्य सुभाष मरावी तथा तकनिकी सेल प्रआर मुकेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

