
राजू सिंह उददे को मिली करंजिया जनपद की अध्यक्ष पद की कमान ,करंजिया जनपद पर लहराया भाजपा का परचम जिला अध्यक्ष की अगुवाई में मिली बड़ी सफलता

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 27 फरवरी 2026 – जिले के करंजिया विकास खंड में जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर आखिरकार राजू सिंह की ताजपोसी हो ही गई । विगत डेढ़ वर्षो से करंजिया जनपद अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था जिसके चलते शासन की योजनाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में राजू सिंह उददे का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया।13 सदस्यों वाली जनपद करंजिया में पूर्व जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के बाद की गई
करवाई में जनपद अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद शेष 12 सदस्यों ने निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लिया।
करंजिया जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने की जिम्मेदारी बजाज एसडीएम रामबाबू देवांगन को सोप गई थी प्रेषक के रूप में गोविंद सिंह चौहान को नियुक्त किया गया था शुक्रवार की दोपहर निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और सभी सदस्यों ने अपना मत निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष संभावित उम्मीदवारों को दिया। ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के राजू सिंह उददे एवं एकता मरकाम ने नामांकन भरा था।
राजू सिंह उददे की ताजपोशी
जनपद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात पीठासीन अधिकारी रामबाबू देवांगन ने परिणाम की घोषणा की जिसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजू सिंह को अध्यक्ष घोषित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू सिंह उद्दे को सात मत एवं विपक्षी उम्मीदवार एकता मरकाम को पांच मत प्राप्त हुए। पीठासीन अधिकारी ने विजयी उम्मीदवार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
करंजिया जनपद में भाजपा का कब्जा
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में करंजिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के रूप में एक बड़ी सफलता पार्टी को मिली है। ज्ञात हो कि भाजपा विगत वर्षों से करंजिया जनपद में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही थी इस बड़ी जीत से पार्टी का जनाधार और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
अध्यक्ष पद पर राजू सिंह के निर्वाचन की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौंड गई। सभी लोगों ने रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। बैंड बाजों के साथ रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया।
ये रहे मौजूद
भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, महेश धूमकेती, महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, दिलीप ताम्रकार, कृष्ण लाल हस्तपुरिया, सियाराम साहू, संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, राजकुमार मोगरे, लखन बंजारा , मान सिंह, शिव नारायण, प्रहलाद पड़वार, जीवन बंजारा, वर्षा मरावी, पवन नेताम, विजय शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

