
महिलाओं का स्वास्थ्य, परिवार और समाज की नींव- आभा कछवाहा – मिलेट्स महोत्सव में महिलाओं को दी स्वास्थ्य सुरक्षा पैड की जानकारी
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 28 फरवरी 2026 – मिलेट्स महोत्सव के अवसर पर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य सुरक्षा टीम की ट्रेनर श्रीमती आभा कछवाहा (8435933765)एवं टीम की सदस्य श्रीमती कल्पना कछवाहा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा पैड के उपयोग, महत्व एवं इससे जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि महिला स्वास्थ्य सुरक्षा पैड जो की पूरी तरह से हर्बल औऱ बायोडिग्रीडेबल है औऱ आठ लेयर से बना हुआ है यह पैड मासिक धर्म मे होने वाले दर्द मे राहत देता है तथा यह महिलाओं के दैनिक जीवन में स्वच्छता और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक है। टीम द्वारा महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और यूट्रस मे तेजी से फैल रहे कैंसर क़े प्रति भी जागरूक किया गया।
श्रीमती आभा कछवाहा ने ये भी बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की नींव होता है, इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी हर महिला तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। श्रीमती आभा कछवाहा ने महिलाओं से अपील की कि वे झिझक छोड़कर अपने स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करें और सुरक्षित व स्वच्छ साधनों का उपयोग करें।
मिलेट्स महोत्सव में आए बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। महिला स्वास्थ्य सुरक्षा टीम के इस प्रयास से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश समाज तक पहुँचा।

