गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ मेकलसुता कॉलेज का 21वाँ वार्षिक उत्सव

Listen to this article

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें विद्यार्थी – कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदोदिया

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिण्डौरी 28 फरवरी 2026 – मेकलसुता कॉलेज, डिण्डौरी के 21वें वार्षिक उत्सव का आयोजन महाविद्यालय परिसर में हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम “युगांतर-फ्रोम पास्ट टू प्रेजेन्ट रही, जिसमें अतीत से वर्तमान तक की सांस्कृतिक यात्रा को प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया।

दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने दिया प्रेरक संदेश –

अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्रीमती अंजू अपवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, लगन और कड़ी मेहनत से अध्ययन करने, तथा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने मेकलसुता कॉलेज परिवार की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल में इस प्रकार की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था संचालित करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुविधाएँ प्रदान करने हेतु महाविद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएँ दीं।

विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने किया छात्राओं का सम्मान –

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कार्यक्रम की “कलयुग” थीम पर आधारित प्रस्तुति देने वाली छात्राओं के उत्कृष्ट अभिनय और सामाजिक संदेश की सराहना की। उन्होंने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रूपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां –

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में वेलकम डांस, कृष्णलीला, शिवतांडव, नरसिंघा अवतार, देशभक्ति नृत्य, नर्मदा थीम प्रस्तुति, वालीवुड गरवा, छावा, कलयुग, एवं कंतारा” आधारित नृत्य-नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय परंपरा और आधुनिकता के समन्वय को दर्शाती प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमुदाय ने जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया। मॉ नर्मदा पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज को यह संदेश दिया कि हमें नर्मदा एवं अन्य नदियों को प्रदूषण से मुक्त करना हैं और भावी पीढ़ियों के लिय जल संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डायरेक्टर इंजी अनुराग बिलैया ने जताया सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार

महाविद्यालय डायरेक्टर इंजी अनुराग बिलैया ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000