
गोंडवाना ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत
उपसंपादक मोहम्मद साहिब
जनपथ टुडे डिंडोरी 1 मार्च— पिछले दिनों छिंदवाड़ा जिला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अंदर चल रहे विवाद पर पार्टी आलाकमान ने नाराज़गी जताई है और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं उल्लेखनीय हैं कि छिंदवाड़ा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मजबूत क्षेत्रों में से एक है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महासचिव राजाबली ने पत्र जारी किया है और मामले को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया है पूर्व जिलाध्यक्ष छिन्दवाडा देवरावन भलावी द्वारा सार्वजानिक रूप सें पार्टी विरोधी बयान बाजी को गोडवाना गंणतत्र पार्टी नें गंभीरता से लिया है और आलाकमान द्वारा प्रदेश कमेटी को तत्काल इस मामले का पटाक्षेप करने का निर्देश जारी किया है। जिस पर मध्यप्रदेश गोडवाना गंणतत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री राजाबली मरावी ने छिन्दवाडा जिला ईकाई पर चल रहे विवाद पर पार्टी का रूख स्पष्ट करते हुयें बताया है कि छिन्दवाडा सहित तीन जिलों में जो संगठनात्मक परिवर्तन कियें गये है। वह पूर्व निर्धारित थें छिन्दवाडा की घटना के प्रतीक के रूप में प्रचारित बाते सर्वथा असत्य है। पार्टी सदैव से जल, जंगल, जमीन और दलित आदिवासियों पिछडा मुसलमानों के संवैधानिक कानूनी अधिकारों के साथ खडी है.और अपने विचारधारा से कभी समझैता नही कर सकती हैं पार्टी आरम्भ से ही सांप्रदायिक के खिलाफ रही है तेलंगाना के टी राजा के द्वारा आदिवासी बाहुल्य जिले छिन्दवाडा में जो गंम्भीर सांप्रदायिक ज्ञापन दिया गया था पार्टी ने उसका पुरजोर विरोध कर जिला इकाई को विरोध का ज्ञापन सोपना था वह कार्यक्रम पार्टी का न कि पूर्व जिलाध्यक्ष देवरावन भलावी का निजी कार्यक्रम था जिला अध्यक्ष होने के नाते उनहोने पार्टी का नेतृत्व किया था श्री राजाबली मरावी ने आगे बताया है कि हमारी पाटी गो०गा०पा० प्रदेश की तीसरी सबसे बडी पार्टी है जो अपने संविधान एवं नियमों तथा अनुशासन से चलती है न कि किसी अन्य दल के इशारे| बदलाव और नियोक्ता संघठन की पर समय समय पर संगठन की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। एवं समर्पित कार्यकर्ता का धर्म है कि वे पार्टी के दिशा निर्देशों का अनुशासित रूप से पालन करे।

राजाबली ने साफ कहा की पार्टी सबसे बडी है किसी को पार्टी से बडा नही समझना चहिए जों कार्यकर्ता खुद को पार्टी से बडा समझते है तो उनके लिए पार्टी में कोई जगह नही है। श्री मरावी ने पूर्व जिलाध्यक्ष देवरावन भलावी के विषय में पूछे जाने पर बताया कि पार्टी में अपने इस कार्यकर्ता पर बहुत भरोसा किया विभिन्न संगठनातक दायित्व सौंपा और पिछले 3 वर्षों में दो बार विधानसभा एवं एक बार लोकसभा का चुनाव लडने का अवसर भी दिया किन्तु सभी जगह से देवरावन भलावी असफल साबित हुये जिसके चलते पार्टी में उनकी भूमिका में परिवर्तन किया गया है। जिससे असतुष्ट है। पार्टी विरोधी बयानबाजी करके सार्वजनिक रूप से पार्टी की छवि खराब कर रहे है। राजाबली ने कहा है कि जिस प्रकार प्रेस कान्फ्रेन्स कर पार्टी की छवि और गरिमा को चोट पहुचाई गई है वो अक्षम्य है पार्टी ने उन्हे एवं उनके साथ के पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त अन्य पदाधिकारियों कों भी शोकॉज नोटिस जारी कर जबाब मांगा है संतोषजनक जबाव न मिलने पर निष्कासन किया जाना तय है।



