वेतन भुगतान को लेकर एकजुट हुए नगर परिषद के सफाई कर्मी कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखने की जिद

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपद टुडे डिंडोरी 2 मार्च 2026 – नगर परिषद डिंडोरी में बरसों से कार्य कर रहे सफाई कर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान न होने की समस्या को लेकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया है। दरअसल सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान न मिलने की समस्या को लेकर मुखर होते हुए कहा कि विगत लंबे समय से अनियमित वेतन भुगतान की समस्या से जूझ रहे हैं सफाई कर्मियों ने बताया कि कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं होता है।

एसडीएम भारती मरावी ने दिया वेतन भुगतान के निर्देश

कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए सफाई कर्मियों ने अपनी बात एसडीएम भारती मरावी के सामने भी रखी। एसडीएम ने सफाई कर्मियों की समस्या और शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद को वेतन भुगतान करने के लिए निर्देशित किया है वहीं सफाई कर्मी नगर परिषद के आश्वासन से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि तत्काल वेतन का भुगतान किया जाए क्योंकि आगामी दिनों में त्यौहार है और उनका परिवार अपनी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ है इसी बीच नगर परिषद सीएमओ अमित तिवारी और नगर परिषद का स्टाफ कलेक्ट परिसर पहुंचा जहां नगर परिषद की सफाई कर्मियों से मुलाकात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

नगर परिषद में कांग्रेस के पार्षद ज्योति आदित्य भलावी सहित अन्य लोग भी सफाई कर्मियों के पक्ष में खड़े दिखाई दिए फिलहाल सफाई कर्मी अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में डटे हुए हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000