
आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च
उपसंपादक मोहम्मद साहिब
जनपथ टुडे डिंडोरी 02 मार्च— आगामी होली और रमजान के त्यौहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहिनी सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिंडोरी के निर्देशन में इलाके में शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए जाने के उद्देश्य से जिला डिंडोरी में फ्लैग मार्च किया गया।
आने वाले त्यौहारों को मद्देनजर, सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान समझाइश दी गई कि शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए, आने वाले सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं जाए। इस दौरान थाना प्रभारी डिंडोरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिन्होंने नगर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
