
देर रात तक चला होलिका दहन का कार्यक्रम:नगर में जगह जगह पुलिस बल किया गया तैनात ,कलेक्टर ने कहा,रंगों का पर्व सद्भावना पूर्वक मनाए
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 3 मार्च 2026 -: सोमवार की देर रात जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया।रात में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं देते नजर आए।सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।कलेक्टर ने जिले वासियों को सद्भावना पूर्वक होली का त्यौहार मनाने की अपील की।
अच्छाई की बुराई की जीत है होली का त्यौहार
स्थानीय नागरिक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि होलिका दहन इसलिए हर साल करते है क्योंकि ये बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक है।दैत्य राज हिरण्यकश्यप राजा के घर भक्त प्रहलाद का जन्म हुआ वो पचपन से भगवान की भक्ति में लीन रहते ,जिससे राक्षसराज को क्रोध आता था।इसलिए प्रहलाद को कई बार मारने की कोशिश की।अंत में राजा ने अपनी बहन होलिका को बुलाया।उसे वरदान प्राप्त था कि वो आग में नहीं जल सकती।लिहाजा प्रहलाद को होलिका की गोद में बिठाकर आग में बिठाया गया और होलिका धू धू करके जल गई।भक्त सुरक्षित निकल आए।इसके बाद से ही हर वर्ष होलिका दहन होता है।
सामाजिक समरसता और भाई चारे के साथ मनाए होली
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले के लोगों से अपील की है कि त्यौहार को सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मनाए,एक दूसरे को प्राकृतिक रंग लगाए।पक्षियों को रंग न लगाए। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए त्योहार मनाए।


