
विख्यात विधिवेत्ता त्रिवेदी का डिंडोरी आगमन – अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिण्डौरी 13 मार्च 2026 – मध्य प्रदेश के विख्यात विधि वेत्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सचिव पारितोष त्रिवेदी का डिंडोरी आगमन हुआ उनके आगमन पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि पारितोष त्रिवेदी न्यायिक क्षेत्र में बेहद सक्रिय अधिवक्ता है और निरन्तर न्यायिक सेवाएं दे रहे है।वे मूलतः मंडला जिले के रहने वाले है। पारितोष त्रिवेदी मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में सदस्य पद हेतु भाग ले रहे है इसी सिलसिले में आज वे डिंडोरी जिले के दौरे पर आए जहां उन्होंने सिविल न्यायालय में पहुंच कर अपने अधिवक्ता साथियों के साथ संपर्क किया साथ ही अधिवक्ता साथियों के द्वारा किए गए स्वागत के लिए अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त किया । उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ परिषद के चुनाव में प्रथम वरीयता का मत देने का अनुरोध किया।


