दबंग सूदखोर , ढाई लाख के जेवर के बदले वसूले 7 लाख , अब जेवर देने में आनाकानी

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडोरी 15 मार्च 2026 : डिंडोरी जिला मुख्यालय में दबंग सूदखोर की मनमानी सामने आई है जरूरत के लिए जेवर रखकर पैसे लेने वाले पीड़ितों से ढाई लाख के बदले 7 लाख वसूले और अब आधे अधूरे जेवर देने के बाद शेष जेवर देने में आनाकानी कर रहा है पीड़ितों की माने तो सेठ बाकी के जेवर मांगने पर धमकी भी दे रहा है। दबंगई की हद तो तब हो जब सूदखोर सेठ ने पीड़ितों के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करवा दी।

*पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुवानी*

सिटी कोतवाली क्षेत्र के देवरा निवासी लक्ष्मण दुबे ने बताया कि 2016में छोटा भाई ज्ञानेश्वर आग में जल गया था।उसके इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। मैने गांव की धनिया बाई ,कमलवती,ममता ,चमेली से मदद मांगी।तो उन्होंने अपने जेवर मुझे दे दिया।मैने नगर के कमल जैन और गोलू जैन के पास वर्ष 2016,में ढाई लाख रुपए में 2प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रख दिया।उस समय मेरी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।मैने 2020में तीस हजार,2021में 25हजार,2022में 20 हजार वापस किया। शेष पैसा 1लाख 75हजार देने को तैयार था।सेठ के पास दो साल से जा रहा हूँ कि पैसे लेकर जेवर वापस कर दो उसने साफ इनकार कर दिया।मैने 29 जनवरी 2026को पुलिस में शिकायत दी।30जनवरी को पुलिस ने मेरे और महिलाओं के बयान दर्ज किए।

*बल्लू जैन ने दुकान में लिया सात लाख कैश*

लक्ष्मण ने बताया कि गोलू जैन के चाचा बल्लू जैन ने हिसाब बताया कि ब्याज सहित 7लाख बीस हजार रुपए देने पड़ेंगे ।इसके बाद जेवर मिल जाएंगे।इसके बाद मैने दूसरों से कर्ज करके सात लाख रुपये जोड़े और 20हजार का चेक लेकर दुकान पहुंचे।दुकान पर मैने सात लाख नगद और बीस हजार का चेक दिया। पीड़ितों की माने तो 24फरवरी को सेठ ने घर बुलाकर जेवर दिए 3किलो चांदी और दो तोला सोना वापस किया । बाकी के जेवरात मांगने पर पहले तो धमकाया इसके बाद बोला होली के बाद मिल जाएगा।इसके बाद से उसने बात करना ही बंद कर दिया। मै महिलाओं के साथ दुकान भी गया कि इन महिलाओं का जेवर वापस कर दो।

*पुलिस ने कहा जांच जारी,तथ्य मिलते ही कार्यवाही होगी*

इस मामले में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे का कहना है कि लेन देन की शिकायत मिली है।अब उसकी जांच सब इंस्पेक्टर को दी है जैसे तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000