जनपद पंचायत बजाग क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

Listen to this article

जनपद पंचायत बजाग क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 24 मार्च, 2026- शासन की योजनाओं के अंतर्गत बजाग  विकासखंड में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से sdm बजाग रामबाबू देवांगन द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है । 23 मार्च को भी जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत ग्राम गाड़ासरई में निर्माणाधीन सुदूर सड़क, ग्राम बरसोद में सुदूर सड़क एवं फिश पार्लर, तथा ग्राम लालपुर और धनौली में बन रही सुदूर सड़कों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम धनौली में निर्माणाधीन नवीन ग्राम पंचायत भवन का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक यंत्री, उपयंत्री, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। निरीक्षण टीम ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000