नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान निषाद राज जयंती – प्रतिभावान बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को किया गया सम्मानित 

Listen to this article

प्रतिभावान बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को किया गया सम्मानित

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे गुरुवार, 24 मार्च 2026 – भगवान निषादराज  जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। भगवान निषादराज की भव्य झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभा यात्रा के दौरान भगवान निषादराज की जगह जगह आरती और पूजन किया गया, जिससे संपूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

इस पवित्र कार्यक्रम में मांझी केवट समुदाय के पुरुषों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्मरणीय है रामायण के अनुसार, निषादराज गुह्य प्रभु श्रीराम के परम मित्र थे। वनवास के दौरान उन्होंने श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने में सहायता की थी। उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने हेतु नगरवासियों ने यह भव्य आयोजन किया।

नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। शोभायात्रा के समापन पर भगवान निषादराज की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। और एक दूसरे को बधाई दी गई।

निषाद राज जयंती के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000