
CSC संचालकों की बैठक संपन्न – बेहतर कार्य करने वाले VLE होंगे सम्मानित

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 24 मार्च 2026 – बजाग विकासखंड के तहसील भवन सभागार में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को सीएससी (CSC) संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामबाबू देवांगन ने की, जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर्स के माध्यम से दी जा रही सरकारी सेवाओं पर चर्चा हुई।
एसडीएम देवांगन ने सभी CSC ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सक्रिय होकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। उन्होंने विशेष रूप से समग्र e-KYC और खसरा e-KYC
फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण)
श्रम कार्ड निर्माण एवं अपडेशन कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित
उपरोक्त कार्य में जो भी CSC संचालक अपनी ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की बात बैठक में कही गई है l
*टेली-लॉ: अब गांव में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह*
बैठक के दौरान भारत सरकार के न्याय विभाग द्वारा संचालित ‘टेली-लॉ’ (Tele-Law) सर्विस का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। संचालकों को बताया गया कि:
CSC सेंटर्स के माध्यम से ग्रामीण अब सीधे वकीलों से कानूनी सलाह ले सकते हैं। SC/ST वर्ग और महिलाओं के लिए यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है।
VLE को अपने क्षेत्र में इस सेवा का व्यापक प्रचार-बैठक में VLE को अपने क्षेत्र में इस सेवा का व्यापक प्रसार करने को कहा गया ताकि विवादों का समाधान आसानी से हो सके।
बैठक में जिला प्रबंधक (CSC) दीपेंद्र सिंह, सहायक प्रबंधक (ई-गवर्नेंस) भरत अग्रवाल सहित विकासखंड के CSC VLE उपस्थित रहे।


