
केवलारी आश्रम में आयोजित होगा नव दिवसीय श्री अखंड राम कीर्तन महायज्ञ समस्त धर्म प्रेमियों को किया गया आमंत्रित
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 25 मार्च 2026- जिले के अंतर्गत मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित केवलारी सेवा आश्रम में श्री राम कीर्तन महायज्ञ का आयोजन पूज्य संत श्री बालक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने जा रहा है। आश्रम से जुड़े सभी भक्त जनों और महाराज श्री बालक दास जी के शिष्यों ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है ।
आश्रम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च से अखंड श्री राम कीर्तन महायज्ञ का कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो 3 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की असीम अनुकंपा और पंचमुखी दक्षिण मुखी श्री हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त राम कीर्तन मंडलियों को अपने सहयोगियों के साथ आमंत्रित किया गया है।


