बिना बीम के करवा दी छत की ढलाई,गजब की इंजीनियरिंग-SMC और संबंधित शिक्षक को जारी हुए नोटिस

Listen to this article

बिना बीम के करवा दी छत की ढलाई,गजब की इंजीनियरिंग-SMC और संबंधित शिक्षक को जारी हुए नोटिस
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 25 मार्च 2026- जिले में जारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और मनमानी किस कदर हावी है इसका एक जीता जागता उदाहरण करंजिया विकासखंड के सड़वा छापर प्राथमिक स्कूल में देखा जा सकता है जहां शौचालय के निर्माण में न सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया बल्कि तकनीकी मानकों को भी दरकिनार करते हुए शासन को ठेंगा दिखाया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड करंजिया के सड़वा छापर प्राथमिक विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासन की राशि से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय के निर्माण में ना तो तकनीकी मानकों को अमल में लाया गया और ना ही निर्माण की सभी तकनीकी जरूरतों को पूरा किया गया। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि शौचालय के छत की ढलाई बगैर कॉलमों को कसे बिना बीम डाले ही जिम्मेदारों के द्वारा छत की ढलाई कराई जा रही है । मीडिया के हस्तक्षेप के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और बीआरसी ने प्राथमिक शिक्षक गीता धुर्वे को कार्य में लापरवाही और मनमानी करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया है ।

बड़ा सवाल यह है कि जब मीडिया ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तभी विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी।जबकि एस एम सी (पालक शिक्षक संघ )स्कूल के मैनेजमेंट के लिए पहले से ही गठित है विद्यालय के अंदर किस प्रकार शासन के नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है जिसे देखने की पूरी जिम्मेदारी पालक शिक्षक संघ की होती है।

जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों पर भी हो करवाई

केवल प्राथमिक शिक्षक को नोटिस जारी करना केवल कागजी खानापूर्ति करने जैसा है। जबकि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्यों की देखरेख की संपूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की भी होती है अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही नीचे का अमला मनमानी पर उतारू रहता है ।ऐसे में यदि कोई गलती होती है तो उसकी जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति पर ही नहीं डाली जा सकती उसके लिए विभाग के उन अधिकारियों की जबाव देही भी तय होना चाहिए जिन्हें समय पर निर्माण कार्यों की देखरेख, निरीक्षण , और कार्य की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा सौंपा जाता है।

इनका कहना है –

प्राथमिक शाला सड़वा छापर में शौचालय के निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच के लिए उपयत्री को निर्देश दिए गए हैं साथ ही एस एम सी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
                                   रामबाबू देवांगन
                                         एसडीएम
                                            बजाग

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000