
काली माता विसर्जन के दौरान हंगामा -जुलूस के सामने अंडा फेंकने से मचा बबाल भीड़ को नियंत्रण करने पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
भीड़ को नियंत्रण करने पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 29 मार्च 2026- शनिवार 28 मार्च की रात काली माता विसर्जन के दौरान अचानक हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई देखते ही देखते हजारों की संख्या में युवा अवंती बाई चौक में एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। बताया जाता है मुख्य बस स्टैंड में स्थापित माता काली की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए चल समारोह नगर में भ्रमण कर रहा था इसी बीच चल समारोह के सामने अज्ञात तत्वों के द्वारा अंडा मुख्य सड़क पर फोड़ दिया गया। जुलूस के सामने अंडा फेंकने की घटना ने युवाओं को आंदोलित कर दिया और हजारों की संख्या में सम्मिलित धार्मिक लोगों ने अज्ञात तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

कोतवाली पुलिस ने संभाला मोर्चा
अंडा फेंकने की घटना की जानकारी और जुलूस में सम्मिलित लोगों के द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना जैसे ही पुलिस वालों को मिली पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित कोतवाली की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने समझाईस दी तब जाकर मामला शांत हुआ।
पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
अंडा फेंकने की घटना के बाद काली माता विसर्जन जुलूस में सम्मिलित लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ते गया। जुलूस भीड़ की शक्ल में धार्मिक स्थल की ओर रवाना हो गया भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया इसके बाद भीड़ नियंत्रित हो पाई। हालांकि घटना के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
धार्मिक भावना आहत करने का आरोप और कार्रवाई की मांग
विसर्जन जल समारोह के दौरान जुलूस के सामने अंडा फेंकने की घटना को संप्रदाय के लोगों ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने का प्रयास बताया साथ ही प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस प्रशासन से ऐसे आसामाजिक तत्वों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।




