
डिंडोरी में गुटखा पाउच की कालाबाजारी, उपभोक्ता लुट रहे – जिम्मेदार मौन
डिंडोरी में गुटखा पाउच की कालाबाजारी, उपभोक्ता लुट रहे – जिम्मेदार मौन
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 31 मार्च 2026–जिले में इन दिनों राजश्री सिग्नेचर पान मसाला/गुटखा पाउच की खुलेआम कालाबाजारी सामने आ रही है। फुटकर दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर गुटखा पाउच बेच रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
कृत्रिम कमी दिखाकर दुकानदार वसूल रहे मनमाने दाम
जानकारी के अनुसार, बाजार में गुटखा पाउचों की कृत्रिम कमी दिखाकर दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कई स्थानों पर निर्धारित एमआरपी से ज्यादा कीमत लेकर बिक्री की जा रही है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
खाद्य एवं औषधि विभाग की चुप्पी के मायने क्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता लगातार आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके खाद्य एवं औषधि विभाग तथा संबंधित प्रशासनिक अमला चुप्पी साधे हुए है। सोशल मीडिया में लगातार चर्चा के बाद भी विभागीय अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
जल्द से जल्द हो कार्रवाई , लगे गुटखा पाउचों की कालाबाजारी पर रोक
उपभोक्ताओं की मांग
ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर गुटखा पाउचों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री सुनिश्चित की जाए। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है तथा आम जनता का शोषण लगातार जारी रहेगा।



