पीएम आवास योजना के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नोटिस जारी’ – जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही

Listen to this article

पीएम आवास योजना के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नोटिस जारी’ – जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 01 अप्रैल, 2026
नगर परिषद डिण्डौरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत एएचपी घटक में स्वीकृत आवास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संविदाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नगर परिषद कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार कार्यादेश क्रमांक 66, दिनांक 09 जनवरी 2017 के तहत कुल 348 आवासों का निर्माण किया जाना था। जिनमें से अब तक केवल 150 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण  ही हो पाया है जिसमें से 128 आवासों को वितरण किया जा चुका है एवं 198 आवासों का निर्माण कार्य अपूर्ण है। निर्धारित समयावधि के लगभग 8 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद अब तक केवल लगभग 60 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है, जिससे शासन स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में जिले की छवि प्रभावित हो रही है तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की जा रही है।

कार्यालय ने इसे अनुबंध की शर्तों के विपरीत बताते हुए संबंधित संविदाकार द्वारा कार्य में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने का उल्लेख किया है। साथ ही कहा गया है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जाना गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
नगर परिषद ने संविदाकार को निर्देशित किया है कि वह दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

हो सकती है 10 प्रतिशत की कटौती तथा ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही

निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अनुबंध की शर्तों के तहत कार्य के देयक मूल्य से 10 प्रतिशत की कटौती तथा आवश्यक होने पर ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संविदाकार की होगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000