
जनगणना 2027 की तैयारी तेज: डिण्डौरी में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: डिण्डौरी में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी, 02 अप्रैल 2026-
भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को तकनीकी एवं व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। कार्यक्रम के दौरान जनगणना के प्रथम चरण में होने वाले मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग), परिवार पंजीयन तथा डेटा संकलन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जा रहा है।
साथ ही डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को मोबाइल एप के संचालन, ऑनलाइन डेटा एंट्री और आधुनिक तकनीकी माध्यमों के जरिए सटीक जानकारी संकलन की ट्रेनिंग दी जा रही है।
प्रशिक्षण में व्यवहारिक अभ्यास, प्रेजेंटेशन और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है, जिससे वे कार्य को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपादित करें, ताकि डिण्डौरी जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं नामांकित फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।




