आईटीआई कॉलेज डिंडोरी में संपन्न हुआ फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 4 अप्रैल 2026 – आईटीआई कॉलेज डिंडोरी में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा कुल 29 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड में कार्य करने की प्रक्रिया, डेटा संकलन, तकनीकी पहलुओं एवं कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया, जिससे वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें।

समापन अवसर पर जयदीप नंदनवार, अपर कलेक्टर  जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर  वैद्यनाथ वासनिक तथा शाखा प्रभारी  रूपेंद्र पांडे उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त फील्ड ट्रेनर्स को शुभकामनाएं देते हुए उनसे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी कार्यों की बेहतर तैयारी और सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000