बहुजन समाज पार्टी का संगठन विस्तार- जफर सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष और खुर्शीद आलम को मिली जिला प्रभारी की कमान

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडोरी 6 अप्रैल 2026 – बसपा नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह आर्मो की अनुशंसा पर, डिंडोरी जिले में संगठन को मजबूती देने हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, जफर सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष और खुर्शीद आलम को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए की गई इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हाईकमान का आभार जताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000