डिंडोरी की बेटी का गौरव – कल्पना धुर्वे एमपी ट्रांसको के प्रथम ‘ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

Listen to this article

कल्पना धुर्वे एमपी ट्रांसको के प्रथम ‘ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 9 अप्रैल 2026 – एक बार फिर एक बेटी ने  अपनी निष्ठा और कर्तव्य परायणता सेअपने नगर और जिले का नाम रोशन किया है। कहा जाता है कि किसी भी संस्थान की प्रगति का मूल आधार समयानुकूल विकसित हो रही नई तकनीकों को अपने कार्यतंत्र में प्रभावी रूप से आत्मसात करना होता है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) निरंतर अपने कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर है।

कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म को कर्मचारियों के बीच व्यवहारिक, सरल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से
आईटी एवं ईआरपी सेल मे पदस्थ प्रोग्रामर नगर की बेटी कल्पना धुर्वे ने पिछले तीन वर्षों में सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए। उन्होंने न केवल प्रशिक्षण को रुचिकर बनाया, बल्कि कार्मिकों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान कर उन्हें नई तकनीकों के प्रति सहज रूप से अनुकूलित किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप कंपनी के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्यदक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

इसी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान  के लिए जबलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता टिकेकर द्वारा  कल्पना धुर्वे को एमपी ट्रांसको के प्रथम ‘ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड’, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान न केवल उनके समर्पण, दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, बल्कि संस्था में प्रशिक्षण संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी उपलब्धि भी है।

जनपथ टुडे डिण्डौरी श्रीमती कल्पना धुर्वे को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000