
कार की कांच तोड़कर अज्ञात चोर ने किया 40000 पार- मुख्य मार्ग पर खड़ी कार में चोरों का हमला
कार की कांच तोड़कर अज्ञात चोर ने किया 40000 पार- मुख्य मार्ग पर खड़ी कार में चोरों का हमला
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 9 जून 2026- नगर के बीचो-बीच मुख्य मार्ग पर खड़ी कार में अज्ञात चोरों ने हमला बोल दिया कार के शीशे को तोड़कर थैले में रखें ₹40000 चालीस हजार रुपए पार कर दिए।
5 से 10 मिनट में दे दिया घटना को अंजाम पलक झपकते हुए पैसे पार
वाहन मालिक राजाराम तिवारी ने बताया कि घटना से मुश्किल से 5 से 10 मिनट पहले वह स्टेट बैंक बैंक से पैसा निकाल कर अपनी कार में रखकर निकले थे। कार लेकर वह एडवोकेट सचिन जैन के ऑफिस के सामने आगे जाकर खड़ी किया और एडवोकेट से मिलने उनके ऑफिस चले गए। कुछ ही मिनट के बाद उनके भांजे ने उन्हें आकर बताया कि कांच का शीशा टूटा हुआ है उन्होंने आकर देखा तो गाड़ी में थैले में रखे रुपए थैला सहित गायब मिले।
फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
बड़े शहरों और फिल्मी अंदाज में अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग में खड़ी कर से लूट की इस घटना को अंजाम दिया है फिलहाल मामले में सच्चाई क्या है किस कारण से घटना घटित हुई है सारा मामला जांच का विषय है ।
घटना की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को मिली है और घटनास्थल पर पुलिस के जवान भी पतासाजी करते हुए देखे गए हैं। संभवत आसपास के सीसी टीवी कैमरा में घटना को देखने का प्रयास किया जा रहा है ।
खबर लिखे जाने तक अज्ञात चोरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं लग पाई है पुलिस जांच में जुटी है।




