
जिले की नगरपरिषदों में बड़ा उलटफेर – डिंडोरी नगर परिषद की कमान शहपुरा सीएमओ रीना सिंह को और शहपुरा का प्रभार एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा को सौंपा- कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जिले की नगरपरिषदों में बड़ा उलटफेर – कलेक्टर ने जारी किए आदेश
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 11 जून 2026-जिले की दोनों नगर परिषदों में लगातार बढ़ रहे विवाद और फैल रही अवस्थाओं को सुचारु करने की दृष्टि से जिला कलेक्टर ने बड़ा उलटफेर करते हुए सीएमओ शहपुरा रीना सिंह को डिंडोरी नगर परिषद की कमान सौंप दी है। वहीं शहपुरा नगर परिषद का संपूर्ण प्रभार एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा को सोपा गया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार डिंडोरी नगर परिषद सीएमओ के स्थानांतरण के बाद परिषद में ही पदस्थ ग्रेट 3 आशीष कोरी को चालू कार्यभार सोपा गया था वित्तीय प्रभार दिये जाने में सक्षम नहीं होने के कारण परिषद के संचालन में परेशानियां उत्पन्न हो रही थी। जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन भुगतान सहित अन्य वित्तीय समस्याओं का सामना परिषद को करना पड़ रहा था।
ज्ञात होगी 11 जून की सुबह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विगत 3 माहों से वेतन भुगतान न होने के कारण काम बंद हड़ताल करने का ऐलान करते हुए परिषद में ही धरने पर बैठ गए थे ।
सीएमओ के स्थानांतरण के बाद फैल रही अवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर ने शहपुरा की सीएमओ श्रीमती रीना सिंह को आगामी आदेश पर्यंत तक के लिए डिंडोरी सीएमओ का संपूर्ण प्रभार सौंपा है वही नगर परिषद शहपुरा में भी आरोप प्रत्यारोप के बीच जांच टीम गठित की गई है जिसमें जांच प्रभावित न हो इस उद्देश्य से शहपुरा नगर परिषद का संपूर्ण प्रभार एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा को सोपा गया है।
बता दें कि विगत दिनों शहपुरा नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ रीना सिंह ने परिषद अध्यक्ष पति ,पार्षद मंडल अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों पर कमीशन बाजी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत की थी। शिकायत के परिपेक्ष में नगरीय प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया था जो शिकायतों की जांच करेगी।
फिलहाल जिला कलक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने दोनों ही नगर परिषदों में उलट पर करते हुए परिषदों की व्यवस्था सुचारू बनाने की दृष्टि से आदेश जारी किए हैं।


