पद्मश्री शेख गुलाब के सुपुत्र अजीज खान (अजीज मुहम्मद) का निधन

Listen to this article

डिंडोरी के प्रमुख इमाम बाड़ा के प्रमुख और पद्मश्री से सम्मानित दिवंगत लोक कलाकार शेख गुलाब के सुपुत्र अजीज खान (अजीज मुहम्मद) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके इंतकाल से परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय कला व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

अजीज खान अपने मिलनसार, सरल और समाजसेवी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी और उनके निधन से क्षेत्र ने एक आत्मीय व्यक्तित्व को खो दिया है। वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी नमाज-ए-जनाज़ा कल जुहर की नमाज के बाद अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय डिंडोरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए और शोकाकुल परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति दे। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000