
डी आई जी, पी. एस. उइके ने पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
अबंती बाई चौक पर पुलिस बल से की चर्चा
जनपथ टुडे,19, अप्रैल, 2020 शहडोल संभाग के डीआईजी पुलिस ने आज शाम जिले की पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद डिंडोरी पहुंच डी आई जी महोदय ने जिला मुख्यालय में तैनात पुलिस बल से जरूरी चर्चा की।
शाम 6 बजे जिला मुख्यालय के अवंती बाई चौक पर मुख्यालय में तैनात पुलिस बल को सुरक्षा, कानून और व्यवस्था के साथ साथ अपनी पूर्ण सुरक्षा का भी ध्यान रखने और शासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान भी अवश्य ही रखने की सलाह दी। डी आई जी के साथ पुलिस अधीक्षक डिंडोरी, एडिशनल एसपी, थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने पुलिस इंतजामों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए। पुलिस अमले के लिए आवश्यकता अनुसार सुरक्षा हेतु साधनों की व्यवस्था स्वस्थ विभाग द्वारा किए जाने की जानकारी भी दी।