प्रदेश में हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने जारी किए आदेश

Listen to this article

जनपथ टुडे,भोपाल,1 मई 2020 प्रदेश शासन द्वारा आज देर शाम आदेश जारी कर प्रदेश के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरो का तबादला करते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर श्रीनिवास शर्मा, कलेक्टर छिंदवाड़ा को सचिव मध्यप्रदेश शासन और सौरभ कुमार सुमन अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को कलेक्टर छिंदवाड़ा बनाया गया है।कविंद्र किवायत कमिश्नर भोपाल संभाग होंगे जबकि श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। बुरहानपुर कलेक्टर राजेश कुमार कोल को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन और प्रवीण सिंह एडायच कलेक्टर सिवनी को, बुरहानपुर कलेक्टर बनाया गया है। राहुल हरिदास अब कलेक्टर सिवनी होंगे।

इसी तरह संजय राणा भारतीय पुलिस सेवा विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय भोपाल को अस्थाई रूप से महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन मध्यप्रदेश के पद पर पदस्थ किया गया है। वेद प्रकाश भाप्रसे अपर आयुक्त उच्च शिक्षा को संचालक भोपाल गैस त्रासदी एवं धरनेंद्र कुमार जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000