
भारत माता चौक पर पुलिस दस्ता सख्त, वाहनों के चालान काटे
दो पहिया चार पहिया वाहनों पर की गई कार्यवाही
जनपथ टुडे, मई 9, 2020, भारत चौक पर यातायात पुलिस ने दो पहिया, चार पहिया वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही जारी है, बाइक पर दो सवारी और चार पहिया वाहनों में दो से अधिक सवारियां होने पर चालान काटने की कार्यवाही की गई।
यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, सब इंस्पेक्टर मुकेश बैरागी,हेमंत पटेल अशोक उसराठे, विजय पाल, सहित पुलिस बल मुस्तैदी से भारत माता चौक पर सभी वाहनों की जांच पड़ताल में जुटा रहा।