
ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं माधवी राजे सिंधिया दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती, कोरोना के लक्षण
जनपक्ष टुडे, डिंडोरी, 9 जून 2020, सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेसी एवं वर्तमान में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनकी मां माधवी राजे सिंधिया का स्वस्थ ठीक नहीं है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दोनों को गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा जा रहा है उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि सिंधिया मैक्स अस्पताल ले जाया गया है उन्हें बुखार था और गले में भी भी तकलीफ थी।