अयोध्या सिंह बिसेन करंजिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 1 मार्च 23, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करंजिया के अध्यक्ष अयोध्या सिंह बिसेन को पुनः नियुक्ति प्रदान की गई। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय करंजिया में फूल माला अबीर चंदन से स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया गया।

स्वागत की इस पावन बेला में वरिष्ठ कांग्रेसी द्वारका प्रसाद गुप्ता जी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी गबडू लाल राय, प्रदेश प्रतिनिधि लोकेश मार्को, करंजिया जनपद सदस्य उमेश राय, मंडलम अध्यक्ष अगुल बांधव, जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस उमाशंकर सिंगराम, मंडलम अध्यक्ष राम भगत पेंदो, करंजिया सरपंच लोक सिंह पेंदो, सेनगुड़ा सरपंच देवसिंह नेटी, रैतवार सरपंच श्याम सिंह धुर्वे जी, युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री धर्मेंद्र दत्त, राजकुमार मरावी, नीरज दुबे,सूरज दुबे, छत्रपाल सोनवानी सहित क्षेत्र की जनता जनार्दन ने स्वागत किया और क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000