गोगपा: राजाबली मरावी प्रदेश महासचिव व संगठन मंत्री, हरि मरावी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

Listen to this article

प्रदेश कार्यकारिणी की द्वितीय सूची जारी, दिये गये नियुक्ति आदेश

प्रदेश कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारी 

जनपद टुडे, डिंडोरी, 29 फरवरी 2024, अंबेडकर भवन, जबलपुर में 26 फरवरी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट इरफान मलिक के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेशाध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में 10 और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई, जिन्हे मिलाकर प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 33 पदाधिकारी शामिल हो चुके है। फिलहाल प्रदेश के सकी मोर्चा और प्रकोष्ठों का विस्तार होना बाकी है, जिसको लेकर नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी सक्रिय है और अतिशीघ्र सभी प्रकोष्ठ और प्रदेश मोर्चा का गठन किया जाएगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने प्रदेश महासचिव और संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी राजाबली मरावी को सौंपी है जो लंबे समय से प्रदेश की आदिवासी राजनीति में सक्रिय है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है। वर्ष 2003 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के इस युवा नेता ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है की 2003 के विधानसभा चुनाव में गोगपा के तीन विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। राजाबली मरावी आदिवासी समाज के लिया लगातार कार्य करते रहे है वही उन्हे पार्टी संगठन का भी खासा अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी संगठन को एकजुट और मजबूत करने में होगा। इसी क्रम में हरि सिंह मरावी को गोगपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है जो की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर जिले के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते रहे है। देश भर के कई आदिवासी संगठनों में महत्वपूर्ण पदों का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है जिसे वे बखूबी निभाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मजबूत करने सतत प्रयासरत रहे है। जिन 10 प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है उसमे कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मदन सिंह कुलस्ते, मंडला, श्याम सिंह परतें, सिवनी को प्रदेश प्रचार मंत्री एवं उमेश सिंह सिरोठिया सिंगरौली, रेवती सिंह मरावी सीधी, चिंता लाल काकोडिया मंडला, सीमा सल्लाम देवास, अशोक मार्को जबलपुर, उदयभान मरावी कटनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है की विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला और ब्लॉक कमेटियों और मोर्चा, प्रकोष्ठों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से भंग कर दिया गया था, जिनका नए सिरे से गठन किया जा रहा है। इसके पीछे पार्टी की लोकसभा चुनावो को लेकर अपनी अलग रणनीति है। सूत्रों की माने तो आगामी लोकसभा चुनाव में गोगपा मजबूती के साथ आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी प्रत्याशी उतारने की तैयारिया पूरी कर चुकी है।साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी कई संगठनों और राजनैतिक दलों के साथ लगातार बैठकों में शामिल हो रहे हैं और अब तक कई स्तर पर वार्ता हो चुकी है और प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी के जनाधार को देखते हुए गठबंधन पर मंथन जारी है, जिस पर जल्दी ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। जबलपुर में आयोजित बैठक में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे जिन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान मालिक ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए पार्टी संगठन को अनुशासित रुप से मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा घर घर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के आदिवासी समाज और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रतिनिधियो को देश के सर्वोच्च सदन तक भेजने का संकल्प लेने की बात कही।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000