नोडल अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र आर.पी.कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 2 अगस्त 2021, जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र आर.पी. कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा सोमवार को टीकाकरण केन्द्र नारायणडीह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्री कुशवाहा अनुपस्थित पाये गए।

कलेक्टर श्री झा ने इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए 42 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गए हैं। टीकाकरण केन्द्रों के लिए नोडल और जोनल अधिकारी नियुक्त किये गए है। नोडल और जोनल अधिकारियों को टीकाकरण की स्थिति के संबंध में नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर कलेक्टर ने इस कारण उक्त कार्रवाई की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000