कृषि सुधार विधेयक पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम- ओमप्रकाश धुर्वे

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 सितम्बर 2020, भाजपा कार्यालय मे आयोजित की गई पत्रकारवार्ता डिण्डौरी – भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला कार्यालय डिण्डौरी मे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।

पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कृषि सुधार विधेयक के संबंध मे बताया कि कांग्रेस ने शुरू से ही देश के किसानों को कानून के नाम पर अनेक बंधनो से जकड़ रखा है। कांग्रेस ने 55 साल के राज मे किसानों के हित मे कोई फैसला लिया नही लिया और आज जब कृषि सुधार के प्रयास किये जा रहे है तो किसानो को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस ने किसानो को सशक्त करने के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया। मोदी सरकार के कृषि सुधार विधेयक के महत्वपूर्ण फैसले से किसान कानूनी बंधनों से आजाद होंगे। किसान अब अपनी मर्जी का मालिक होगा। वन नेशन, वन मार्केट से किसान अपनी फसल जिला, प्रदेश, देश के बाहर कहीं पर बेंच सकता है इससे बिचौलिए से मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस समर्थन मूल्य समाप्त करने का भ्रम फैला रही है जबकि प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आश्वस्त कर चुके हैं कि समर्थन मूल्य समाप्त नहीं होगा, समर्थन मूल्य की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इतना हीं नहीं समर्थन मूल्य कई फसलों का और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि मंडी बंद नहीं होगी, मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। अब किसानों की फसल का उचित दाम मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न होगें। अब देश में प्रतिस्पर्धी डिजिटल व्यापार का माध्यम रहेगा और पूरी पारदर्शिता से काम होगा और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए नये नये अवसन मिलेगें जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। कृषि सुधार विधेयक से किसानों को अपनी फसल का भण्डारण, बिक्री की आजादी के साथ बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी और अन्नदाता सशक्त होगें। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोसल मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000