विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने

Listen to this article

अजीत बौरासी सहित 4 उपाध्यक्ष चुने गए

 

जनपथ टुडे, 19 दिसंबर 2020, भोपाल, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए, जबकि संजय सिंह यादव, अजीत बौरासी, प्रतिभा मुद्गल, विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष चुना गया है। ऑनलाइन माध्यम से 10 से 12 दिसम्बर को हुए चुनाव में 12 लोगों ने पर्चा भरा था जिनमें विक्रांत भूरिया अध्यक्ष चुने गए, जबकि संजय यादव एवं अजीत बौरासी उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा प्रतिभा मुद्गल को महिला उपाध्यक्ष चुना गया तो विपिन वानखेड़े अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा 6 अन्य लोग सचिव पद पर नियुक्त हुए, जिनमें विवेक त्रिपाठी, जावेद मोहम्मद, सिद्धार्थ कुशवाह, वंदना बेन, अंकित ढोली, मोना कौरव, हर्षद गुरु शामिल हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000