कांग्रेस का एलान/ कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को हर जिले में 2 घंटे चकाजाम
23 जनवरी को राजभवन का घेराव
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 जनवरी 2021, कृषि कानूनों के खिलाफ एवं किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।
कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ अब सड़कों पर आंदोलन करेंगे। इसके लिए 15 जनवरी को सभी जिलों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चकाजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को किसानों की अगुवाई में राजभवन का घेराव किया जाएगा। कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। कृषि कानूनों की बुनियादी कमजोर है। इस कानून का केवल हम ही विरोध नहीं कर रहे बल्कि एनडीए के घटक दल भी कर रहे हैं। क्योंकि यह एमएसपी खत्म करने वाला कानून है। सरकार केंद्रीय कृषि क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है।