रामगढ़वासियों को गांव में ही मिलेगा राशन

Listen to this article



देव सिंह भारती:-

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 जनवरी 2021, अमरपुर, जनपद पंचायत क्षेत्रातंगर्त ग्राम पंचायत रामगढ़ में नये वर्ष में रानी अवंतीबाई स्वसहायता समूह को शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन का दायित्व सौंपा गया हैं। जिसका शुभारंभ 20 जनवरी को सुबह 10 बजे वरिष्ठ नागरिक एवं उपभोक्ताओं की उपस्थिति में किया गया। जहां पर प्रमुख रूप से महेन्द्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमरपुर, सीता राम वनवासी उप सरपंच, अमरू सिंह ठाकुर, आशीष ठाकुर के अलावा रानी अवंतीबाई स्वसहायता समूह के अध्यक्ष रूकमणी बर्मन, सचिव कंचन ठाकुर सहित अन्य सदस्य एवं उपभोक्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000