मत्स्य आखेट पर प्रतिबन्ध के बाद भी जारी है शिकार

Listen to this article

मत्स्य विभाग की लापरवाही से जारी मछलियों का शिकार

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 जुलाई 2021, जिला प्रशासन द्वारा प्रजननकाल के चलते मछली के शिकार पर लगी रोक के बाद भी जिले में शासन के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बहेरा के बहेरा माल में अब भी मछली का शिकार खुलेआम किया जा रहा है। मत्स्य विभाग के अमले द्वारा प्रशासन द्वारा जारी आदेश के पालन को लेकर कार्यवाही नहीं किए जाने से जिले में खुलेआम मछली का शिकार जारी है।

बताया जाता है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 15 जून के बाद मछली के आखेट पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाता है। किन्तु समूह की लापरवाही से मछली मारना बहेरा सहित जिले के कई स्थानों पर अब भी जारी है जो कि मत्स्य विभाग की निष्क्रियता का नमूना है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000