भाजपा युवा मोर्चा करंजिया द्वारा किया गया ध्वजारोहण

Listen to this article

गनी खान :

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 16 अगस्त 2021, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आजादी के 75 वे वर्ष को अमृत महाउत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है। फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा करंजिया मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के निर्देशन में एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष अनीष शर्मा के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा साइकिल रैली तथा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम द्वारा साइकिल रैली निकाली गई इसके बाद अंतिम चरण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सियाराम साहू, यासीन खान, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोगरे, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस नगायच, जिला मंत्री निखिल साहू , मंडल प्रभारी प्रशांत राजपूत ,जय नगाइच ,हितेश यादव ,अफजल ,अनूप सिंदराम, रोहित यादव ,प्रशांत पेन्द्रो ,वीरेंद्र नंदा, रोहित यादव ,सुरेश यादव, राज पेंद्रो एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000