भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत

Listen to this article

जनपथ टुडे, प्रयागराज, 21 सितंबर 2021, सोमवार को भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत की खबर मिलने से पूरे देश में सनसनी फैल गई। उनका शव अल्लापुर में गद्दी मठ के कमरे में फंदे पर लटका मिला है।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके शव के पास से एक पत्र भी मिला है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने पूरे मठ को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले से जुड़े सभी तत्वों की पड़ताल व पूछताछ की जा रही है। आईजी के.पी. सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और उनके निर्देशन में पूरे मामले की जांच जारी है वहीं पुलिस के आला अफसर सहित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के भी यहां पहुंचने की जानकारी मिल रही है। महंत के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा।

चर्चाओं के अनुसार नरेंद्र गिरी की आत्महत्या के पीछे उनके शिष्य आंनद गिरी से चल रहे विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने भी पत्र में उनके ऊपर आरोप लगाए जाने की पुष्टि की है साथ ही आनन्द गिरी को पुलिस के द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत ने लिए जाने की भी जानकारी मिल रही है। वहीं आंनद गिरी ने मीडिया को दिए गए बयान में उन्हे फसाने की साज़िश बताते हुए नरेंद्र गिरी की हत्या का शक व्यक्त किया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000