राज्यपाल के आने के पूर्व रानी दुर्गावती प्रतिमा की विधायक ने की साफ-सफाई

Listen to this article

नगर पंचायत की खुली पोल

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल के आगमन के पूर्व कलेक्ट्रेट तिराहा पर स्थापित रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल में व्याप्त कचरा और पॉलिथीन को विधायक ओमकार मरकाम ने साफ किया। विधायक के इस कार्य के बाद नगर परिषद की पोल खुल गई। इस बाबद MLA मरकाम ने बताया कि महामहिम के आगमन के पूर्व मैंने रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल का मुआवना किया और प्रतिमा तक पहुंच कर निरीक्षण किया, यहाँ कचरा देख सफाई की है। जिससे राज्यपाल के मन में जिले की सकारात्मक तस्वीर बने।

इस दौरान विधायक ने तहसीलदार को भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन राज्यपाल के दौरे को लेकर दिन रात तैयारियों में जुटा है आका अफसर भी लगातार निरीक्षण कर निर्देश दे रहे है किन्तु मैदानी अमले द्वारा निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000