प्रहलाद पटेल की बेटी की सगाई आई. ए. एस.अफसर श्यामवीर से हुई

Listen to this article

डिन्डोरी – जनपथ टुडे, 22.02.2020

ग्वालियर – सन 2018 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 284 रैंक लाने वाली ग्वालियर के श्यामवीर सिंह नरवरिया के साथ भारत सरकार के पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल की बेटी फलित की सगाई समारोह संपन्न हुआ। इस रिश्ते की काफी चर्चाएं हो रही है।

श्यामवीर सिंह नरवरिया IAS है

श्यामवीर सिंह नरवरिया भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सुरेश सिंह नरवरिया है। संघ लोक सेवा आयोग में चयन होने के बाद इन्हें लोधी समाज के गौरव से सम्मानित किया गया था।

फलित सिंह पटेल का परिचय

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की बेटी फलित सिंह पटेल राजनीति में अपने पिता का काफी सहयोग करती है। प्रह्लाद सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां (फलित और प्रतिज्ञा) एवं एक बेटा प्रबल सिंह पटेल है। राजनीति के अलावा पटेल समाज के सामाजिक संगठन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। कुल मिलाकर पॉलिटिक्स में अपने पिता की उत्तराधिकारी हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000