डिण्डोरी/ लापरवाही के चलते बारिश से हजारों किवंटल शासकीय धान भींगीं

Listen to this article

धान खरीदी केंद्रों में बचाव के नहीं किए गए पर्याप्त इंतजाम

मैसेज न आने से किसान परेशान, लापरवाही से सरकार और किसानों का हुआ नुकसान


जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 10 जनवरी 2022, जिले में रुक रुक कर हो रही तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिले के अधिकतम धान खरीदी केंद्रों में बाहर रखी धान पानी में भींग गई है। मौसम की मार और प्रशासनिक बदइंतजामी के कारण किसानों की उपज बर्बाद हो गई है।

जिले के धान खरीदी केंद्रों की लापरवाही और विभागीय निष्क्रियता से हजारों किवटल धान खुले में रखी होने के कारण खराब हो गई है। यह स्थिति एक केंद्र की नही बल्कि जिले भर के अधिकतर केंद्रों की है। एक ओर जहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की खेतों में लहराती फसल बर्बाद हो रही है वही खेतों से पककर आया अनाज बदइंतजामी का शिकार हो रहा है। धान खरीदी की तिथि नजदीक आने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर धान खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं। किंतु सरकार के पंजीयन पोर्टल से SMS न आने के कारण उनकी उपज की तौल भी नहीं हो पा रही है जिसके कारण हजारों कुंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है।

किसानो का कहना है मोबाइल में मैसेज न आने के कारण सैकड़ो किसानो की धान बाहर ही रखी रह गई। ज्ञात हो कि धान खरीदी करने के लिए 15 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। यदि किसानो को मैसेज नही आया तो धान रखा रह जायेगा। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

बेअसर अफसरशाही

जिले में बदलते मौसम और शासकीय अव्यवस्थाओ से कहा किसान परेशान है वहीं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की मनमानी कार्यप्रणाली से विगत दिनों हुई बारिश से सरकार को करोड़ों की क्षति पहुंची है बड़ी मात्रा में धान भीगने से खराब हुई है किन्तु इस पर अब तक विभाग के अधिकारियों और अक्षम परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध न तो कोई कार्यवाही हुई है न ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली बदली है। इतने नुकसान के बाद भी केंद्रों पर संग्रहीत धान को बचाने के कोई खास प्रयास किए जा रहे है न ही धान के परिवहन में तेजी आई है। सरकार को हुए भारी नुकसान के बाद अब भी विभाग के अधिकारी बेअसर है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000