बुलेरो वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो घायल

Listen to this article

कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने की घटना पुलिस ने घायलों को पहुचाया अस्पताल

जनपथ टुडे, डिंडोरी,  28 जनवरी 2022  -( प्रकाश मिश्रा) कलेक्ट्रेट ऑफिस गेट के सामने बुलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद यातायात के सहायक उपनिरीक्षक ओम सिंह ठाकुर ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित बुलेरो वाहन क्रमांक MP 52 TA 2178 कलेक्ट्रेट ऑफिस के अंदर से बाहर की ओर आ रहा था वहीं बाइक में सवार सुनील चौहान व पुहुप सिंह दोनों निवासी ग्रांम किवटी मुख्य गेट के सामने बुलेरो से टकरा गये। घटना  स्थल पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद पुलिस घायलों के बयान के आधार पर जाँच करेगी, फिलहाल दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000