मां नर्मदा को हजार मीटर की चुनरी की अर्पण

Listen to this article

देव सिंह भारती


जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 8 फरवरी 2022, जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर के नर्मदा भक्तों द्वारा एक समिति गठित कर मुख्यालय में स्थित मां नर्मदा मंदिर से रामपुरी घाट तक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक भक्त जुड़ते चले गए और चुनरी की लंबाई बढ़ती चली गई। जो 1000 मीटर तक पहुंच गई और नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर स्थानीय नर्मदा मंदिर में विशेष पूजन उपरांत यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा में हजारों भक्त सम्मिलित हुए और यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा रामगढ़ पहुंचने पर कन्याओं द्वारा कलश से स्वागत कर रामगढ़वासियों द्वारा पूजन किया गया, वहीं रानी अवंती बाई समिति द्वारा मां नर्मदा को 11 श्रीफल भेंट किए गए।

चुनरी यात्रा बांका टोला से नेवसा, भपसा, धनवासी, बहेरा, सलैया से रामपुरी घाट तक पहुंची इन सभी गांव में यात्रा का भव्य स्वागत कर भक्तगण यात्रा में सम्मिलित होते गए और यात्रा कारवां में तब्दील हो गई। मां नर्मदा के जयकारे एवं भक्ति गीतों से पूरा वातावरण में हर हर नर्मदे के जयकारों के साथ भक्तगण उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते जा रहे थी।

रामपुरी घाट मां नर्मदा तट पर हजार मीटर की विशाल चुनरिया अर्पण व मां नर्मदा की महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक गांवों की महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए खुशी जाहिर की और नर्मदा जयंती को यादगार बनाने नर्मदा तट तक पैदल यात्रा कर पहुंचे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000