बंगाली बादल गायब, अरबी बादलों ने प्रदेश में मचाई धूम

Listen to this article

पंचायत चुनाव की गर्मी और मानसून की ठंडक का मज़ा ले रहे लोग

जनपथ टुडे, भोपाल, 13 जून 2022, प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। जानकारों के मुताबिक अरब सागर से आने वाले बादल प्रदेश के खंडवा जिले के आसमान में छाए है और जमकर बरस रहे है। कुछ क्षेत्रों में 3 इंच तक बर्षा दर्ज की गई है। वहीं मौसम विशेषज्ञ पश्चिम बंगाल से आने वाले बादलों की लोकेशन खोजने में जुटे है, इनकी कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। फिलहाल इनका कोई अनुमान मौसम विभाग नहीं बता पा रहा है।

बताया जाता है कि प्रदेश में मानसून दोनों तरफ से आता है जो अक्सर एक साथ आता है। अरब सागर के बादल खंडवा, खरगोन की ओर से वही बंगाल के
बादल बालाघाट, अनूपपुर जिले की ओर से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते है, इन दोनों समुद्रों से आकर बादल अक्सर मध्यप्रदेश के आसमान में मिलते है। पर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। अरब सागर के बादल प्रदेश में आमद दे कर धूम मचा रहे है जबकि बंगाली बादल लापता है। जानकार बताते है कि यदि पश्चिम बंगाल के बादल कमजोर रहते है तो आधे के करीब प्रदेश सूखे की चपेट में आ जाता है। मौसम विभाग का मानना है कि तमिलनाडु और आंध्रा में मानसून सक्रिय हो गया है और यहां के बादल बढ़ते हुए जल्दी ही प्रदेश पहुंच सकते है।

प्रदेश में 15 – 16 जून से बर्षा के सक्रिय होने पर संभावना है। नर्मदा पुरम, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल और जबलपुर संभाग में बारिश होने कहीं कहीं अधिक वर्षा के भी आसार है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा :


जहां इस वर्ष पूरे प्रदेश में गर्मी ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड दिए, लोग गर्मी से बेचैन हो चुके है। वहीं इन दिनों बादलों के छा जाने से गर्मी में काफी राहत है और कई क्षेत्रों में छूटपुट बरसात से तेज गर्मी की तपन कम हुई है इसके उल्ट प्रदेश भर में गांव गांव में पंचायत चुनाव के चलते राजनीति का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम में गर्माहट कम होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है, चुनाव प्रसार में तेजी आ रही है। चुनावी पारा बहुत जल्दी सवाब पर होगा। प्रदेश के लोग मौसम में हो रहे इन दोनों तरह के बदलाव का मजा ले रहे है।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000