शहर में पहली बार मिला दुर्लभ प्रजाति का सर्प, किया सुरक्षित रेस्क्यू

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 अगस्त 2022, नगर के वार्ड नंबर 15 आवास कॉलोनी में एक दुर्लभ प्रजाति का सर्प मिला है, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक
आवास कॉलोनी में कविता नामदेव के घर सांप होने की सूचना सर्प मित्र को प्राप्त हुई थी।जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ नमः शिवाय मरकाम ने घर के अंदर से सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि यह डिंडोरी शहर में पहली बार ग्रीन कीलबैक जैसी दुर्लभ प्रजाति का सांप पाया गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ट्राइमेरीसरस ग्रेमिनियस के नाम से पहचाना जाता है। सांप की पहचान के विषय मे बतलाया गया है कि इस प्रजाति के सर्प का शरीर चिकना और रंग गहरा हरा भूरा होता है। इसका मुँह थोड़ा बड़ा होता है।इस सांप की प्रजाति वन विभाग की चौथी अनुसूची में अंकित है।हालांकि यह ग्रीन कीलबैक सांप जहरीला नहीं होता है। लेकिन इसके डसने से घाव बन जाता है।

यह मूलतः एशिया महाद्वीप में पाया जाता है। खासकर भारत के जंगली क्षेत्रों में पहाड़ों के बीच घनी झाड़ियों में इन्हें देखा जा सकता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000