मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण : डिंडोरी जल संसाधन विभाग के E E, SDO और Sub. Engineer संस्पेंड

Listen to this article

मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 दिसंबर 2022 प्रदेश के मुखिया इन दिनों तेज और सख्त कार्यवाही को लेकर चर्चा में है। कार्यक्रमों में जनता की शिकायतों पर तत्काल अधिकारियों पर गाज गिराने में लगे मुख्यमंत्री आज अचानक हेलीकॉप्टर से डिंडोरी के शहपुरा क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और ग्रामीणों की समयाओ को सुना। डिंडोरी जिले के शाहपुरा बेलगांव बृहद सिंचाई परियोजना (बिलगढ़ा) का निरीक्षण कर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की और नहरों की स्थिति और सिंचाई की समस्या के लिए जल संसाधन विभाग के अमले को दोषी मानते हुए इस मामले में तीन अधिकारी EE वी जी एस सांडिया, SE एस के चौधरी और SDO एम के रोहतास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं।

सीएम को किसानों ने नहर लीक होने से फसल क्षति होने के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि उन्हें उचित मुआवजा राशि भी नही दिया गया है।

बहुत देर से हुई कार्यवाही

उक्त परियोजना में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया था और गुणवत्ता के साथ खुला खिलवाड़ कर करोड़ों रुपए डकार लिए गए। जनता परेशान शिकायत करती घूमती रही पर कहीं कोई कार्यवाही नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों ने भी मुंह सिल रखे थे अभी तक जिले के किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने इस परियोजना की गड़बड़ियों पर कभी अपनी जुबान नहीं खोली वजह साफ है भ्रष्टाचार में सब शामिल थे। निर्माण कार्य में करोड़ों रुपए डकारने वाले अधिकारी तो चलते बने और अब प्रदेश सरकार की आंख खुली जब भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी मोटा माल लूटकर जा चुके है। आज जो कार्यवाही हुई है वह कई साल पहले होनी थी जिससे वास्तव में दोषी और भ्रष्ट अधिकारियों को सजा मिल पाती अब तो बहुत देर हो चुकी है खैर जो हुआ अच्छा हुआ। 

 खबर …और भी निपटे

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या सुनने के बाद जल संसाधन विभाग E E, SDO, उपयंत्री के अलावा होस्टल अधीक्षक बड़झर सहित कृषि विभाग के अधिकारी के विरूद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000