किशोर न्याय बोर्ड ने उन्नत कृषि हेतु युवकों को दिलाया प्रशिक्षण

Listen to this article

किशोर न्याय बोर्ड का जागरूकता अभियान


जन पथ टुडे डिंडोरी किशोर न्याय बोर्ड डिंडोरी और कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा संयुक्त रूप से किशोरों तथा उनके अभिभावकों को उन्नत कृषि हेतु सफल प्रशिक्षण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अनुसंधान केन्द्र डिंडोरी के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ पीएल अंबुलकर के मार्गदर्शन एवं वैज्ञानिक,कृषि विस्तार डॉ गीता सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण युवकों एवं स्कूल छोड़ चुके किशोरों को उन्नत कृषि हेतु प्रशिक्षण दिया गया जिसमे विभिन्न ग्रामों से ग्रामीण युवा कृषक सम्मिलित हुए। डॉ गीता सिंह ने सर्वप्रथम स्कूल छोड़ चुके किशोरों से बात करके उन्हे पुनः स्कूल जाने हेतु प्रेरित किया ताकि वे आगे बढ़ सके। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम किशोर न्याय बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य किशोरों को सही दिशा दिखाना था जिससे वो अपने जीवन में आगे बढ़े और अच्छा सामाजिक जीवन जी सकें।

तत्पश्चात गीता सिंह ने युवकों को केंचुआ खाद, संरक्षित खेती,सब्जी उत्पादन , बीज उपचार, मिट्टी परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कृषि यंत्रों की योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण पर चल रही योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी दी। ग्रामीण युवकों को जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय में संचालित एग्री बिजनेस प्रबंधन संस्थान के एग्री इनोवेटर्स एवं स्टार्टअप संबंधी कार्यक्रम की जानकारी देकर उन्हें इससे जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में दूरस्थ इलाकों से 25 प्रतिभागी लाभान्वित हुए। मुख्य रूप से प्रेरणा एवं साकार की विशेष जानकारी दी गई । प्रेरणा में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा एवं साकार में एग्री बिजनेस को बड़ा रूप देने हेतु आर्थिक एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी कौशल प्रदान किया जाएगा । सभी को कृषि विज्ञान केंद्र की इकाईयों का भ्रमण करवाकर प्रायोगिक ज्ञान वर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में किशोर न्याय बोर्ड के परीवीक्षा अधिकारी श्री यादव, सदस्य सीमा निखहत खान एवं श्रीमती आभा तिवारी, केंद्र के डॉ सतेंद्र कुमार, श्रीमती रेनू पाठक एवं श्वेता मशराम का सहयोग प्राप्त हुआ। सम्मिलित सभी को त्रैमासिक समाचार पत्र जवाहर कृषि संदेश दिया गया और खेती किसानी के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था बाल संरक्षण विभाग द्वारा कराया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन तथा आभार व्यक्त श्रीमती निखहत सीमा ख़ान ने किया ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000