ZP अध्यक्ष रुदेश परस्ते की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर हुआ आंदोलन चक्काजाम

Listen to this article

सागर टोला चौराहा पर 2 घंटे तक प्रदर्शन

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के शतप्रतिशत मुआवजा की हुई मांग

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 10 अप्रैल 2023, बेमौसम ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसलों के शतप्रतिशत मुआवजा की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते की अगुवाई में सोमवार को सागर टोला में किसान आंदोलन का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष किसान शामिल हुई।किसान आंदोलन के दौरान पूर्व विधायक नन्हें सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार, हीरा देवी परस्ते, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राजपाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर जीतू, NSUI अध्यक्ष और सरपंच कूड़ा वैभव कृष्ण परस्ते, महिला कांग्रेस पदाधिकारी रौशनी टांडिया ने जनता को संबोधित किया और सरकार को आड़े हांथों लिया। इस दौरान पूर्व MLA नन्हे सिंह ने BJP को किसान और आदिवासी विरोधी बतलाया। इसके बाद अन्य वक्ताओं ने ओलावर्ष्टि के बाद प्रशासन द्वारा कराये गये सर्वे पर सवाल उठाए और इसे किसानों के साथ छलावा बतलाया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब किसान की पूरी उपज प्रभावित हुई है, तो फिर सरकार पूरा मुआवजा क्यों नही जारी कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नुकसानी सर्वे पर सवाल उठाते हुये कहा कि सर्वे के दौरान किसानों उपस्थित नहीं थे, लिहाजा राजस्व विभाग ने मनमर्जी से नुकसान दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में भी प्रशासन किसानों के साथ अन्याय कर रहा है। जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जावेगा।उन्होंने बतलाया कि किसानों की समस्याओं को पूर्व में शासन और प्रशासन के समक्ष रखा था और निदान की माँग की थी। लेकिन लंबे समय तक किसानों की समस्या हल नहीं होने की दशा में उन्हें किसान आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने पुलिस प्रशासन को आगाह करते हुये कहा कि यदि किसी भी किसान महिला और पुरुष के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की गई तो जिले भर में प्रदर्शन होगा, जिसकी जबाबदारी पुलिस की होगी। सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राजपाल ने सरकार और प्रशासन की कथनी करनी में अंतर बतलाते हुये कहा कि जहाँ केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद उन्हें आवंटित बंगला खाली करा रही है, वहीं जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष को आवंटित निवास पर अनाधिकृत कब्जा को खाली कराने में प्रशासन नाकाम है।जो भाजपा की दुहरी नीति रीति का सबूत है।आम सभा के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सागर टोला चौराहा पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 घंटे प्रदर्शन भी किया।आंदोलन के दौरान किसानों ने भी सरकार के रबैया पर रोष जाहिर किया।हजारों की संख्या में किसानों ने आंदोलन को सफल बनाया और पूरे हर्जाना की मांग का समर्थन किया है। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।इसके बाद शतप्रतिशत नुकसानी और सम्पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

सागर टोला में धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने ओलावर्ष्टि के शतप्रतिशत हर्जाना, गरीब किसानों के द्वारा बाजार एवं सहकारी समिति से खाद बीज एवं अन्य कृषि उपकरण के लिये गए कर्ज को माफ करने, बिजली बसूली बंद करवाने,धान का समर्थन मूल्य 2800 और गेहूं का समर्थन मूल्य 300 हजार रुपये करने की मांग सात दिन में पूरा करने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व अमले के साथ ADM सरोधन सिंह, SDM रजनी वर्मा, SDOP आकांक्षा उपाध्याय, DSP विजय गौठरिया, तमाम थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000